बलिया : मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थाना रेवती पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मनस्थली इंटर कॉलेज कस्बा रेवती में जाकर छात्राओं को किया गया जागरुक
प्रेस नोट जनपद बलिया
दिनांक- 04.11.2024
मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थाना रेवती पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मनस्थली इंटर कॉलेज कस्बा रेवती में जाकर छात्राओं को किया गया जागरुक ।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के पर्यवेक्षण में जनपद बलिया के थाना रेवती की मिशन शक्ति टीम द्वारा आज दिनांक 04.11.2024 को कस्बा रेवती में मनस्थली इंटर कॉलेज में जाकर समस्त छात्राओं को स्वयं सुरक्षा एवं सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो एवं साइबर क्राइम के बारें में जागरुक कर साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूक किया गया ।
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस ।






