*TV20NEWS || AZAMGARH :उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग: ब्लाक व जनपद स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं की घोषणा*
प्रेस नोट
आजमगढ़ 14 नवम्बर– ‘‘उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग‘‘ के अन्तर्गत ब्लाक व जनपद स्तर ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग आजमगढ तथा खेल संघों के समन्वय/सहयोग से सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर (बालक/बालिका) वर्ग में एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, बैडमिण्टन एवं जूडो विधा में आयोजित किये जाने हेतु परीक्षित खटाना, मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी।
सुल्तान सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी आजमगढ़ द्वारा ब्लाक व जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में जारी शासनादेश के सभी प्राविधानों के सम्बन्ध में समिति को अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा ब्लाक स्तर पर दिनांक 21 नवम्बर 2024 से 29 नवम्बर 2024 तक व जिन खेल विधाओं में ब्लाक स्तर पर पर्याप्त संख्या में खिलाड़ी नहीं होंगे उन खेल विधाओं में तहसील स्तर पर दिनांक 30 नवम्बर 2024 से 01 दिसम्बर 2024 प्रतियोगिता आयोजित करने के साथ ही साथ ब्लाक व तहसील स्तर के विजेता खिलाड़ियों का जनपद स्तर पर दिनांक 16 से 18 दिसम्बर, 2024 तक ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल संघों तथा क्रीड़ाधिकारी के सहयोग से किये जाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में संजय सिंह जिला विकास अधिकारी आजमगढ़, सिराजुद्दीन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, राजेन्द्र यादव अध्यक्ष कुश्ती, विजेन्द्र सिंह अध्यक्ष वालीबॉल, कमलेश पाण्डेय सचिव भारोत्तोलन, सेराज अहमद सचिव फुटबॉल, मायाप्रसाद राय सचिव कबड्डी, सत्यवान यादव स0सचिव कुश्ती, मोजम्मिल खान स0सचिव एथलेटिक्स एवं अखिलेश्वर मौर्य क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित रहें।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-14.11.2024——–






