TV 20 NEWSll BALLIA, पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार । कब्जे से 20 पेटी अंग्रेजी शराब 8PM कुल 960 पाउच कुल मात्रा 172.80 लीटर बरामद
*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक 26.11.2024*
*थाना नरही बलिया पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार । कब्जे से 20 पेटी अंग्रेजी शराब 8PM कुल 960 पाउच कुल मात्रा 172.80 लीटर बरामद ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री विक्रान्त वीर* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों व अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान *आपरेशन प्रहार* के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर श्री श्यामकान्त के कुशल नेतृत्व में दिनांक 25.11.2024 को उ0नि0 श्री अजय साहनी मय हमराह कर्म0गण के साथ रवानाशुदा देखभाल क्षेत्र, दविश वांछित व रोकथाम अवैध शराब निष्कर्षण में भ्रमण पर थे कि कुछ व्यक्ति अंग्रेजी शराब को नाव पर लादकर बिहार ले जाने की फिराक में थे । पुलिस टीम द्वारा दूसरे नाव का सहारा लेकर शराब लदी नाव पर चढ़ गये जिस पर बैठे तीन व्यक्ति नदी मे कूद गये, जिसमे से 01 व्यक्ति जितेन्द्र निषाद पुत्र नौमी ग्राम सरया थाना नरही जनपद बलिया को हमराह कर्म0गण की मदद से समय 11.20 बजे रात्रि में पकड़ लिया गया । नाव से 4 सफेद बोरी में कुल 20 पेटी अग्रेजी शराब 8PM कुल 960 पाउच कुल मात्रा 172.80 लीटर बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 333/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पंजीकृत अभीयोग-*
1. मु0अ0सं0 333/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना नरही जनपद बलिया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. जितेन्द्र निषाद पुत्र नौमी ग्राम सरया थाना नरही जनपद बलिया ।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 255/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम
2. मु0अ0सं0 35/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम
*बरामदगी-*
1. 01 अदद नाव
2. 20 पेटी अंग्रेजी शराब 8PM कुल 960 पाउच कुल मात्रा 172.80 लीटर
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 श्री अजय साहनी थाना नरही जनपद बलिया
2. का0 ऋषिलाल बिन्द थाना नरही जनपद बलिया
3. का0 कौशल पासवान थाना नरही जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*






