थाना-फूलपुरः- किशोरी को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 21-11-2024 को वादी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 20-11-2024 को समय करीब 6 बजे वादी की नाबालिक पुत्री को अभियुक्त रोहित पुत्र भारत ग्राम सदरपुर बरौली थाना फूलपुर द्वारा बहलाफुसलाकर भगा ले जाया गया है। जिसके सम्बन्ध मे थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-571/24 धारा 137(2)/87 बीएनएस व 18 पाक्सो एक्ट बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
आज दिनांक 29.11.2024 को व0उ0नि0 गंगा राम विन्द मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभि0 रोहित पुत्र भारत ग्राम सदरपुर बरौली थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को माहुल मोड़ से समय करीब 9.15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।





