TV20 NEWS*||*BHADOHI: मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत भदोही पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान-

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत भदोही पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान-
समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण
महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त

कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत डा0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में आज दिनांक-11.12.2024 सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता महिला मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं महिला जागरूकता के संबंध में थानाध्यक्ष औराई अजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा एनजीओ के कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1090, 108, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में वृहद जानकारी दी गई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों/कस्बों/स्कूलों/कॉलेजों/मंदिरों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।