TV 20 NEWS || AZAMGARH : धर्मेंद्र यादव ने संविधान के 129वें संशोधन बिल का विरोध किया, सपा सांसद ने ‘एक देश-एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर विरोध जताया
प्रकाशनार्थ
17/12/2024आजमगढ़
समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक व सांसद मा0 धर्मेंद्र यादव ने आज सदन में केंद्र सरकार द्वारा लाये गए संविधान में 129वें संशोधन के विरोध में बोलते हुए कहा कि अभी दो दिन पहले सविधान को बचाने तथा सविधान की गौरवशाली परम्परा को निभाने की कसमें खाने में कोई कमी नही रखी परन्तु दो दिन के बाद ही हमारे सँविधान की मूल भावना,संघीय ढांचे को खत्म करने के लिये केंद्र की भाजपा सरकार सँविधान संशोधन बिल लेकर आई है,मैं अपनी पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव की ओर से कहना चाहता हूँ कि यह संशोधन बिल क्षेत्रीय संस्कृति, भेष-भूषा के विरुद्ध है।हमारे सविधान निर्माताओं ने क्षेत्रीय मान्यताएं को दृष्टिगत रखते हुए संविधान के संघीय ढांचे का निर्माण किया था तथा राज्यों का गठन संस्कृति,भाषा,परिस्थितियों व समय के हिसाब से किया गया।मुझे कहने में कोई संकोच नही है सविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर से विद्वान कोई भी व्यक्ति इस सदन में नही है।केंद्र सरकार सविधान की मूल भावना को खत्म करके तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है।अपने प्रति विपरीत माहौल पाकर तारीख बदलकर आठ विधानसभा व चार राज्यों का चुनाव एक साथ न करा पाने वाले लोग एक देश-एक चुनाव की बात करते हैं।मैं अपनी पार्टी की ओर से इस बिल का पुरजोर विरोध करता हूँ और देश के जनमानस से कहना चाहता हूं भाजपा के लोग तानाशाही लागू करने के नित नए रास्ते खोज रहे हैं।सत्ता के बैठे लोग बताये यदि किसी राज्य की कोई विधानसभा भंग हो जाती है तो क्या उस परिस्थिति में पूरे देश में लोकसभा व विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे? सविधान विरोधी,संघीय ढांचे विरोधी,सर्वोच्च न्यायालय के भावना विरोधी,गरीब विरोधी,दलित विरोधी,पिछड़ा विरोधी,अल्पसंख्यक विरोधी इस बिल संशोधन का हम पुनः पुरजोर विरोध करते हैं।






