TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना-अतरौलियाः- चोरी की 02 घटनाओं का सफल अनावरण, चोरी की एक अदद बैटरी EXIDE कंपनी के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

04.थाना-अतरौलियाः- चोरी की 02 घटनाओं का सफल अनावरण, चोरी की एक अदद बैटरी EXIDE कंपनी के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 19.05.24 को वादिनी राधा भारती पत्नी सन्नी कुमार निवासी सेल्हरापट्टी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़(ग्राम प्रधान) द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम सेल्हरापट्टी में स्थित मिनी सचिवालय का ताला तोडकर एक इन्वर्टर व दो बडी बैटरी एक्साइड कम्पनी का चोरी कर लिया गया है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 183/24 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात चोर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । तथा दिनांक 12.06.24 को वादी विजय शंकर पाण्डेय पुत्र स्व0 आद्या प्रसाद पाण्डेय निवासी भदेवा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि भदेवाँ गांव में स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर का ताला तोडकर दान-पेटी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उठा ले जाया गया है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 212/24 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात चोर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0 183/24 मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी व अभियुक्त विश्वजीत निषाद पुत्र पांचू निषाद निवासी सेल्हरापट्टी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 17.12.24 को उ0नि0 जफर अयूब मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त विश्वजीत निषाद पुत्र पांचू निषाद निवासी सेल्हरापट्टी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष को सेल्हरापट्टी हाइवे से कुछ दूर पहले ही समय करीब 01.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक बैटरी EXIDE कंपनी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।