*TV 20 NEWS || AZAMGARH: आजमगढ़ में 21 और 23 दिसंबर को सीनियर महिला और पुरुष हैण्डबाल प्रतियोगिता के चयन*
प्रेस नोट
आजमगढ़ 18 दिसम्बर– क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आजमगढ़ ने बताया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में यू0पी0 हैण्डबाल एसोसिएशन, के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनंाक 26 से 29 दिसम्बर, 2024 तक जिला खेल कार्यालय, बाराबंकी में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता मंे भाग लेने हेतु सीनियर महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 21 दिसम्बर, 2024 एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 23 दिसम्बर, 2024 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। जिले के इच्छुक सीनियर महिला हैण्डबाल वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित सीनियर महिला हैण्डबाल खिलाड़ी दिनांक 26 से 29 दिसम्बर, 2024 तक जिला खेल कार्यालय, बाराबंकी में आयोजित प्रदेश समन्वय स्तरीय सीनियर महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इसके साथ ही खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनंाक 28-31 दिसम्बर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, बरेली में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता मंे भाग लेने हेतु सीनियर पुरूष हैण्डबाल प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 21 दिसम्बर, 2024 एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 23 दिसम्बर, 2024 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सीनियर पुरूष हैण्डबाल खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सीनियर पुरूष हैण्डबाल खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित सीनियर पुरूष हैण्डबाल खिलाड़ी दिनांक 28 से 31 दिसम्बर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, बरेली में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष हैण्डबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-18.12.2024——–






