*TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना-मेहनाजपुरः- सोशल मीडिया पर किसी विशेष धर्म के आराध्य पर अभद्र टिप्पणी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

03.थाना-मेहनाजपुरः- सोशल मीडिया पर किसी विशेष धर्म के आराध्य पर अभद्र टिप्पणी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
आज दिनांक 04.01.25 को थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ द्वारा थाने पर आकर शिकायत किया गया कि अमित कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम तियरा थाना मेंहनाजपुर आजमगढ़ द्वारा सोशल मीडिया पर हिन्दु धर्म के आराध्य भगवान श्री राम पर अभद्र टिप्पणी की गयी जिससे एक विशेष धर्म के लोगों की धार्मिक भावना आहत हो रही है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 03/2025 धारा 299,353(2),बीएनएस व 67 ए आईटी एक्ट बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 04.01.25 को उ0नि0 आकाश कुमार मय हमराह मुकदमा उपरोक्त की नामजद व वांछित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम तियरा पोस्ट कूबाखास थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ को सिहुका अबीरपुर गेट से समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।