*TV20 NEWS|| AZAMGARH : आजमगढ़ में रोजगार मेला, 65 बेरोजगारों का चयन,महाराजगंज और कोयलसा में एसआईएस सिक्योरिटी द्वारा रोजगार मेला आयोजित*
प्रेस नोट
आजमगढ़ 24 जनवरी– आज ब्लॉक रोजगार मेले के रूप में विकासखंड महाराजगंज एवं विकासखंड कोयलसा में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेस के माध्यम से रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसमें बेरोजगारों ने काफी संख्या में प्रतिभाग किया आज के मेले में लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 65 बेरोजगारों का चयन किया गया इनकी एक माह की ट्रेनिंग के उपरांत विभिन्न जगहों पर सेवा आयोजित कराया जाएगा इस अवसर पर सेवा आयोजन विभाग के सहायक निदेशक श्री राम मूर्ति , सहायक सेवा योजना अधिकारी श्री अवधेश कुमार एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज के कमांडेंट श्री रजनीश राय एवं भरती अधिकारी के रूप में श्री सत्येंद्र कुमार जी उपस्थित रहे।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-24.01.2025——–





