*TV 20 NEWS || AZAMGARH: हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान*

प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 08.02.2025 जनपद आजमगढ़

हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 08.02.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-

01.थाना- कोतवाली: गैंगेस्टर एक्ट में 03 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना/इतिहास –
चन्दन पाल पुत्र श्री लालचन्द्र पाल निवासी ग्राम हरसिंहपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र कि दिनांक 30.05.2024 को मेरी बहन रंजना पाल पत्नी दुर्गविजय पाल से एक बच्ची महिला हास्पिटल मातबरगंज आजमगढ में आपरेशन से हुयी थी तथा तभी से बच्ची को लेकर मेरी बहन हास्पिटल मे भर्ती थी कि दिनांक 4/06/2024 को रात्रि करीब 2.34 मिनट पर एक व्यक्ति जो टी-शर्ट व हाफ पैन्ट पहने हुआ था हमारी बच्ची को मेरी बहन के पास से उठा कर लेकर चला गया है । हम लोग काफि खोजबिन किये है । किन्तु हमारी बहन की बच्ची जो कि पांच दिन कि है अभी तक नही मिल पायी है । इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 338/24 धारा 363 भादवि दि. 4.6.24 को पंजीकृत किया गया था। जिसमें बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धाराओं की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्तगण को प्रकाश में लाया गया था।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक- 08.02.2025 को प्र0नि0 शशि मौलि पाण्डेय, मय हमराह द्वारा थाना कोतवली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 48/25 धारा 3(1),2(b)i यू.पी. गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. सूरज उर्फ पप्पू उर्फ सूर्य प्रकाश पुत्र महजू निवासी बरईपुर थाना कंधरापुर आजमगढ़ उम्र 30 वर्ष, 2.संगीता पत्नी कमलेश कुमार निवासी बेदपुर लाटघाट थाना रौनापार आजमगढ़ उम्र 40 वर्ष, 3. सरोज पुत्री हंशराज निवासी मातनपुर थाना कंधरापुर आजमगढ़ उम्र 30 वर्ष को दिनांक 8.2.25 को समय 06.45 बजे अभियुक्त के घर ग्राम मातनपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 48/25 धारा 2ख(1), 3(1) यू.पी. गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास –
क्र0सं0- मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 338/24 120बी,310,311, 363,368 भादवि कोतवाली आजमगढ़
2 205/24 120बी,302,201 भादवि पवई आजमगढ़
3 189/24 120बी,311,363,368 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़
4 48/25 2ख(1),3(1) गैंगेस्टर एक्ट कोतवाली आजमगढ़
2.संगीता पत्नी कमलेश कुमार निवासी बेदपुर लाटघाट थाना रौनापार आजमगढ़ उम्र 40 वर्ष
क्र0सं0- मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 338/24 120बी,310,311, 363,368 भादवि कोतवाली आजमगढ़
2 205/24 120बी,302,201 भादवि पवई आजमगढ़
3 189/24 120बी,311,363,368 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़
4 48/25 2ख(1),3(1) गैंगेस्टर एक्ट कोतवाली आजमगढ़

3. सरोज पुत्री हंशराज निवासी मातनपुर थाना कंधरापुर आजमगढ़ उम्र 30 वर्ष
क्र0सं0- मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 338/24 120बी,310,311, 363,368 भादवि कोतवाली आजमगढ़
2 189/24 120बी,311,363,368 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़
3 48/25 2ख(1),3(1) गैंगेस्टर एक्ट कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1-प्र0नि0 शशि मौलि पाण्डेय, कां0 अभिषेक कुमार सरोज, कां0 अभय राज पासवान , म0कां0 रेशमा सरोज थाना कोतवाली आजमगढ़