थाना – कन्धरापुरः अपहरण के अभियोग में एक अभियुक्ता गिरफ्तार ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 10.04.2024 को आवेदक थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ ने प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 09/04/24 को समय 1 बजे दिन में मेरी बहन कपड़ा सिलाने के लिये गई साथ में 4500 नगद व सोने का पैन्डल भी ले गई जिसकी उर्म्र 18 वर्ष 02 माह है जिसे अशोक कारुस पुत्र गोविन्द कारुस बहला फुसलाकर रास्ते से भगा ले जाने के के सम्बन्ध में दिनांक 10.04.2025 को मु0अ0सं0 100/24 धारा 366 भादवि बनाम अशोक कारुस पुत्र गोविन्द कारुस ग्राम दुबरहन खुर्द थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया।
प्रकाश में बनाम अभियुक्तगण 1.गोविन्द राम पुत्र लालमन कारूष 2.रेनू पत्नी गोविन्द राम निवासी दुबहरनखुर्द 3. अमित कारूष पुत्र गोविन्द राम (पहले ही गिरफ्तार है।) निवासीगण दुबहरनखुर्द थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ व धारा 363/368/120बी/34 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी गिरप्तारी का विवरण-
आज दिनांक 08.02.2025 को उ0नि0 जयप्रकाश, मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता रेनू अपने घर पर मौजूद है यदि जल्दी किया जाये तो पकडी जा सकती है इस सूचना पर विश्वास कर मैं उ0नि0 मय हमराह के अभियुक्ता के घर ग्राम दुबरहन खुर्द आया अभियुक्ता अपने घर के दरवाजे पर मौजूद मिली जिसे मुकदमा उपरोक्त का बोध कराकर समय 13.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।






