*TV 20 NEWS || AZAMGARH: थाना मुबारकपुरःकिशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना मुबारकपुरःकिशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना–
दिनांक 07.02.2025 को वादी मुकदमा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिया गया कि वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को दिनांक 31.01.2025 को रात्रि मे समय 10.30 बजे विपक्षी मो0 शाहिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने व कोर्ट मैरिज करने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 59/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम मो0 शाहिद उपरोक्त के पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 08.02.2025 को व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 शाहिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को ग्राम मोईनाबाद अम्बेडकर मूर्ति के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।