TV 20 NEWS || LUKNOW: जीजा का भाई करता था गंदी हरकत, परेशान होकर सालियों ने बदला ठिकाना, फिर भी नहीं सुधरा तो…!

लखनऊ। प्रदेश के नवाबगंज में एक शख्स ने अपनी बड़ी बेटी के देवर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। शख्स ने बताया कि बड़ी बेटी का देवर उनकी दो छोटी बेटियों को छेड़ता है। इस डर से पहले उनकी दोनों बेटियों ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। वो फिर भी उन्हें फोन करके और राह चलते परेशान करता था। दोनों बेटियों को उसकी गंदी नजर बचाने के लिए उन्होंने उन्हें मामा के यहां भेज दिया।
लेकिन आरोपी वहां भी पहुंचकर दोनों बेटियों को परेशान करने लगा। इसके चलते पूरा परिवार नोएडा शिफ्ट हो गया। लेकिन बड़ी बेटी का देवर अब यहां भी उन्हें डरा-धमका रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनसाुर, क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले एक शख्स की दो बेटिया कॉलेज में पढ़ाई करती थीं। शख्स का आरोप है कि उनकी बड़ी बेटी का देवर उनकी छोटी बेटियों को कॉलेज आने-जाने के दौरान उनसे छेड़छाड़ करता था। वह उनका पीछा कर फब्तियां कसता था। पीड़ित पिता ने बताया- इसकी शिकायत दोनों लड़कियों ने मेरे दामाद और समधी से की। फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। परेशान होकर मैंने अपनी दोनों बेटियों को नवाबगंज के गांव में रहने वाले उनके मामा के घर भेज दिया। आरोपी वहां भी जाकर उनसे छेड़छाड़ करने लगा। इसके चलते मैं बेटियों को लेकर नोएडा शिफ्ट हो गया। लेकिन वह नोएडा आकर भी मेरी दोनों बेटियों को परेशान करने लगा। उसके डर से मेरी दोनों बेटियों ने पढ़ाई भी छोड़ दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।