TV20 NEWS || AZAMGHARH : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) महोदय को अध्यक्षता में दिनाक 25.02.2025 को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) महोदय द्वारा जिला सड़क सुरक्षा की बैठक के आयोजन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया एस०ओ०पी० के अन्तर्गत एजेण्डावार समीक्षा की गई। बैठक में श्री अतुल कुमार यादव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ( प्रवर्तन) श्री ए०के० चौधरी, सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी, श्री उपेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, श्री देवश्री, अधीक्षण अभियन्ता एन०एच०ए०आई०, वाराणसी, श्री आशा राम, सहायक अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड श्री हरिश्चन्द राय, सहायक अमियन्ता, निर्माण खण्ड-2, लोक निर्माण विभाग, श्री दिनेश कुमार वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग, श्री श्रीराम सिंह, साईट इंजीनियर एन०एच०ए०आई०, आजमगढ़ श्री पवन कुमार सोनकर, आर0आई0 ( टी०), परिवहन विभाग, श्री धनंजय शर्मा, टी०एस०आई०, पुलिस विभाग, आजमगढ़ आदि उपस्थित रहे । अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) महोदय द्वारा जनपद में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत गम्भीर चिन्ता व्यक्त की गयी । एन०एच०आई० को निर्देशित किया गया कि भदुली बाईपास पर लटके हाईटेंशन तार को तत्काल ठीक कराया जाय जिससे आवागमन सुचारु रुप से संचालित हो सके। रॉग साइड चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जाय एवं लोक निर्माण विभाग / पुलिस विभाग / नगर पालिका का निर्देशित किया गया कि मार्ग पर हो रह अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियानात्मक कार्यवाही की जाय। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि आगामी बैठक में एम०डी०आर० एवं ओ०डी०आर० पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का विवरण अलग-अलग प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश प्राप्त हुए कि एन0एच0आई0 एवं लोक निर्माण विभाग के जितने भी ब्लैक स्पाट हैं उनका संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आई०आई०टी० बी०एच०यूच०यू० वाराणसी द्वारा रोड सेफ्टी आडिट करायी जाय। अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा पुलिस विभाग को निर्देश दिये गये कि जिन 69 स्थानों पर दुर्घटना हुई है उसकी सूची अगली बैठक में उपलब्ध करायी जाय। अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा जानकारी चाही गई कि जनपद में कोई ऐसा स्थान है जहाँ पर तीन या तीन से अधिक मृत्यु हुई हो, पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मझगांवा रानी की सराय में चार पहिया वाहन जिसमें चालक की लापरवाही के कारण तीन व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। समस्त स्टेक होल्डर को निर्देशित किया गया कि गम्भीरता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करे । जिससे कि शासन की मंशा के अनुरुप दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी लायी जा सके।