थाना- महराजगंजः दहेज हत्या में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 25.03.2025 को वादी श्री राममनोहर पुत्र रामसकल गुप्ता सा0 आराजी शंकरपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त रवि पुत्र रामानंद गुप्ता निवासी महेशपुर सनपुर थाना महराजगजं जनपद आजमगढ द्वारा आवेदक की पुत्री नेहा उम्र 20 वर्ष की जिसकी डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी दहेज की मांग करना व विरोध करने पर हत्या करने के सम्बन्धमें थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 106/25 धारा 80(2)/85 बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट बनाम 1. रवि पुत्र रामानंद गुप्ता निवासी महेशपुर सनपुर थाना महराजगजं जनपद आजमगढ के पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना न क्षेत्राधिकारी सगड़ी द्वारा की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक 26.03.2025 मैं प्र0नि0 विनय कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रवि पुत्र रामानंद गुप्ता निवासी महेशपुर सनपुर थाना महराजगजं जनपद आजमगढ उम्र 21 वर्ष को महेशपुर सनपुर से समय 10.50 बजे सुबह हिरासत पुलिस में नियमानुसार लेकर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।






