*TV 20 NEWS || AZAMGHARH :थाना दीदारगंजः शादी में जयमाल के समय अवैध असलहा से फायरिंग कर रहे अभियुक्तों को मना करने पर वादी के लड़के पर फायर करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार*
प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 26.04.2025, जनपद आजमगढ़
हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के क्रम में आज दिनांक- 26.04.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी है।
01.थाना दीदारगंजः शादी में जयमाल के समय अवैध असलहा से फायरिंग कर रहे अभियुक्तों को मना करने पर वादी के लड़के पर फायर करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व का विवरण-
दिनांक- 25.04.2025 को वादी मुकदमा श्री जगदीश यादव पुत्र लालता प्रसाद ग्राम दरियापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के लिखित तहरीर दी कि दि0 24/25 .4.2025 की रात्रि गांव में बारात आयी थी जिसमें विपक्षीगणो द्वारा रात के करीब 1 बजे जयमाल के समय तीनो विपक्षीगण द्वारा अवैध असलहे से बारी बारी फायर करने लगे जब वादी का लड़का इनको फायर करने से मना किया तो उसको हाथ में गोली मारकर घायल कर दिया गया, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 102/25 धारा109 बीएनएस बनाम 1. राकेश प्रजापति पुत्र रामलखन निवासी बेलवाना थाना बरदह जनपद आजमगढ 2. अनिल राजभर पुत्र विनोद राजभर निवासी ग्राम महुजा नेवादा थाना बरदह जनपद आजमगढ 3. अंकुश यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी निकासीपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ पंजीकृत हुआ था जिसमें अभियुक्त उपरोक्त फरार चल रहे थे।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 26.04.25 उ0नि0 रुपेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. राकेश प्रजापति पुत्र रामलखन निवासी बेलवाना थाना बरदह जनपद आजमगढ 2. अनिल राजभर पुत्र विनोद राजभर निवासी ग्राम महुजा नेवादा थाना बरदह जनपद आजमगढ 3. अंकुश यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी निकासीपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ को घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल के साथ भांदो मोड के पास से समय करीब 4.25 बजे सुबह हिरासत पुलिस लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
1. राकेश प्रजापति पुत्र रामलखन निवासी बेलवाना थाना बरदह जनपद आजमगढ उम्र करीब 22 बर्ष
2. अनिल राजभर पुत्र विनोद राजभर निवासी ग्राम महुजा नेवादा थाना बरदह आजमगढ उम्र करीब 21 बर्ष
3. अंकुश यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी निकासीपुर थाना दीदारगंज आजमगढ उम्र करीब 19 बर्ष
बरामदगी- एक अदद पिस्टल
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. प्र0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
2. चौक प्रभारी उ0नि0 श्री रूपेश कुमार सिंह थाना दीदारगंज आजमगढ़






