*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना- सिधारीः शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
थाना- सिधारीः शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना का विवरण-
दिनांक 30.06.2025 को वादी मुकदमा ने थाना सिधारी पर लिखित तहरीर दी कि प्रतिवादी गण द्वारा वादी की पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को शादी का झांसा देकर भगा ले जाना तथा प्रतिवादी के घर पूछने जाने पर वादी को गाली गुप्ता देते हुए मारना पीटना व जाँच से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे दाखिल किया कि दाखिला तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 87/137(2)/115(2)/352/351(3) भादवि बनाम 1. विशाल गौंड पुत्र सुदर्शन गौंड़ 2.सुदर्शन पुत्र अज्ञात 3. बरसाती देवी पत्नी सुदर्शन गोंड निवासीगण जाफरपुर थाना सिधारी आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना म0उ0नि0 निर्मला द्वारा सम्पादित किया जा रहा है ।
गिरफ्तारी/घटना का अनावरण-
दिनांक 12.07.2025 को म0उ0नि0 निर्मला मय हमराह द्वारा रेलवे क्रासिंग मूसेपुर के पास से मुकदमा उक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल गौड़ पुत्र सुदर्शन गौड़ साकिन जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष को समय 10.45 बजे मुखबिर के सूचना पर हिरासत पुलिस में किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1-विशाल गौड़ पुत्र सुदर्शन गौड़ साकिन जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 87/137(2)/115(2)/352/351(3) भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. म0उ0नि0 निर्मला थाना सिधारी आजमगढ़
2. कां0 बृजमोहन थाना सिधारी आजमगढ़






