*TV 20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए 24 आवंटन प्राप्त,ग्राम प्रधानों को अंत्येष्टि स्थल निर्माण प्रस्ताव भेजने का निर्देश

आजमगढ़ 08 अगस्त– जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने बताया है कि शासनादेश में प्रदत्त व्यवस्था के क्रम में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को जनसमस्याओं के समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित करने के निर्देश निर्गत हैं। उक्त शासनादेश के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन यदि सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो उक्त तिथि का सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले कार्य दिवस को आयोजित किया जायेगा। माह अगस्त, 2025 के तृतीय शनिवार, दिनांक 16 अगस्त, 2025 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसीलों में किया जाना प्रस्तावित है। परन्तु दिनांक 16 अगस्त, 2025 को जन्माष्टमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित है। उक्त अवकाश के उपरान्त अग्रिम कार्य दिवस दिनांक 18 अगस्त, 2025 को है।

उपर्युक्त निर्देश के अनुपालन में जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस माह-अगस्त, 2025 के तृतीय शनिवार दिनांक 16 अगस्त, 2025 के स्थान पर सोमवार दिनांक 18 अगस्त, 2025 को आयोजित किया जायेगा।