*थाना ऊंज अन्तर्गत पुलिस मुठभेड़ का संक्षिप्त विवरण:-*
आज दिनांक 26.10.2025 समय रात्रि 23:35 बजें थाना ऊंज क्षेत्र अंतर्गत थाना ऊंज पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबीरी सूचना पर किसी घटना को अंजाम देने के लिए वहीदा मोड़ की तरफ से आ रहे वांछित गैंगस्टर अभियुक्त को कालिंजर मोड़ नहर पुलिया पर *पुलिस मुठभेड़* में थाना ऊंज पर गोकशी/गोतस्करी के आधार पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 69/2025 गैंगस्टर अधिनियम का *₹25000/- का पुरस्कार घोषित* अभियुक्त जावेद अहमद पुत्र शाहित अहमद निवासी पुरानी बाजार बिहका थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पूर्व में गैंगस्टर अभियुक्त गोकशी के मामले में जेल जा चुका है तथा अभियुक्त के अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर तथा 01 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा कारतूस एवं मोटरसाइकिल स्पलेंडर बिना नंबर प्लेट बरामद किया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने इरादे से तमंचे से फायर किया गया जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग के दौरान अभियुक्त जावेद अहमद पुत्र शाहित अहमद के दाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ भेजा गया है। जहां घायल अभियुक्त की स्थिति सामान्य है। पुलिस उच्चाधिकारीगण के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम/फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।






