TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना – दीदारगंजः हत्या के प्रयास में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बेल्चा/रम्मा बरामद
दिनांक 26.10.2025 को वादिनी श्रीमती चन्द्रकला पत्नी राकेश निवासी ग्राम दरियापुर, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उसके पट्टीदार अभियुक्तगण द्वारा वादिनी का परदा फाड़ते हुए गाली-गलौज किया गया, मना करने पर थप्पड़-मुक्के से मारते हुए जान से मारने की नीयत से लोहे के बेल्चा से सिर पर वार कर गंभीर चोटें पहुँचाई गईं।
इस सम्बन्ध में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 298/25 धारा 115(2), 352, 109, 324(4) बी.एन.एस. बनाम
1. सुनीता पत्नी यदुराज, 2.शिवम पुत्र यदुराज, 3. यदुराज पुत्र रामपलट निवासीगण ग्राम दरियापुर, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्तगण यदुराज व शिवम वांछित चल रहे थे।
गिरफ्तारी का विवरण –
आज दिनांक 27.10.2025 को उ0नि0 रामबहादुर यादव मय हमराह का0 विजेन्द्र धूसिया व का0 अभिमन्यु मौर्या थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ क्षेत्र में देखभाल दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दरियापुर जाने वाले खंडजा तिराहा से समय करीब 08.20 बजे वांछित अभियुक्तगण
1. यदुराज पुत्र रामपलट (उम्र लगभग 45 वर्ष)
2. शिवम पुत्र यदुराज (उम्र लगभग 19 वर्ष)
निवासीगण ग्राम दरियापुर, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्चा/रम्मा बरामद किया गया।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 298/25 धारा 115(2), 352, 109, 324(4) बी.एन.एस., थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
बरामदगी –
घटना में प्रयुक्त बेल्चा/रम्मा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 रामबहादुर यादव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
2. का0 विजेन्द्र धूसिया, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
3. का0 अभिमन्यु मौर्या, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़






