TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना – रौनापारः जानलेवा हमला करने में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 29.10.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी-

01.थाना – रौनापारः जानलेवा हमला करने में 01 अभियुक्त गिरफ्तार
घटना का विवरण –
दिनांक 25.10.2025 को वादी रामशकल पटेल पुत्र रामप्यारे, निवासी आराजी अजगरा मगर्वी (झंझनपुर), थाना रौनापार, आजमगढ़ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बताया गया कि विवादित भूमि में हैण्डपम्प लगवाने से मना करने पर विपक्षीगणों ने एक राय होकर धारदार हथियार फरसा व लाठी-डंडों से हमला कर वादी, उसके पिता एवं एक अन्य व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस संबंध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 401/2025 धारा 109/115(2)/352/351(3)/3(5) बी.एन.एस. में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरण –
आज दिनांक 29.10.2025 को उपनिरीक्षक रामानुज शुक्ला मय हमराह टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तकृष्णमुरारी पुत्र खखनु निवासी आराजी अजगरा मगर्वी (झंझनपुर), थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़
को रौनापार टैक्सी स्टैण्ड से समय करीब 13.50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया है।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 401/2025 धारा 109/115(2)/352/351(3)/3(5) बी.एन.एस., थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. उपनिरीक्षक रामानुज शुक्ला, थाना रौनापार
2. कां0 श्रीप्रकाश शुक्ला, थाना रौनापार
3. कां0 सिकन्दर यादव, थाना रौनापार