*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक – 07.11.2025*
*थाना – गम्भीरपुर, जनपद – आजमगढ़*
➡️ *अभियान के दौरान 02 नफर वारण्टी गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर आजमगढ़ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में वारण्टियों/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
*गिरफ्तारी का विवरण :-*
दिनांक 07.11.2025 को उ0नि0 ज्ञानप्रकाश यादव मय हमराह का0 आनन्द कुमार एवं का0 संदीप सिंह द्वारा ग्राम खानुपुर मदारपुर में दबिश देकर मुकदमा संख्या 8790/2024 धारा 323, 504, 506, 427 भा0द0सं0 से संबंधित 02 नफर वारण्टीगण को समय लगभग 11:00 बजे पूर्वाह्न उनके घर से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार वारण्टीगण का विवरण :-*
1️⃣ अमित कुमार पुत्र मिनकू निवासी ग्राम खानुपुर मदारपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
2️⃣ रामपलट पुत्र फिरतु निवासी ग्राम खानुपुर मदारपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
*बयानः-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद में वारण्टियों/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान लगातार संचालित है, जिसके अंतर्गत थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा यह उल्लेखनीय कार्यवाही की गई है।






