*TV20 NEWS || AZAMGHARH : बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए की बढ़त पर रमाकांत मिश्र ने कहा – मोदी मैजिक के चलते भाजपा करेगी पूर्ण बहुमत की सरकार*
अतरौलिया। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी बढ़त पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्रम प्रकोष्ठ रमाकांत मिश्र का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि रुझानों से यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि एक बार फिर बिहार में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
रमाकांत मिश्र ने दावा किया कि “मोदी मैजिक का असर साफ दिख रहा है, बिहार में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।” चुनावी नतीजों में लगातार मिल रही बढ़त को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।





