*प्रेस नोट*
*थाना–मेहनाजपुर, जनपद–आजमगढ़*
*युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 10.11.2025 को वादी थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 06.11.2025 को उनकी नाबालिग बहन को ग्राम सरवनपुर (सादीपुर) निवासी सुहैल पुत्र जब्बार बहला–फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके संबंध में तहरीर के आधार पर थाना मेहनाजपुर पर मु0अ0सं0 112/2025, धारा 137(2), 87 बीएनएस, तथा विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर बढ़ोत्तरी कर धारा 351(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 15.11.2025 को उ0नि0 दीपक कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सुहैल अली पुत्र जब्बार निवासी ग्राम सरवनपुर (सादीपुर) थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 19 वर्ष) को डुहरू पुलिया के पास से समय करीब 07:50 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 112/2025, धारा 137(2), 87 बीएनएस एवं बढ़ोत्तरी धारा 351(2) बीएनएस, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. सुहैल अली पुत्र जब्बार, निवासी ग्राम सरवनपुर (सादीपुर), थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
01. उ0नि0 दीपक कुमार, थाना मेहनाजपुर
02. हे0का0 बाबूलाल राजभर, थाना मेहनाजपुर





