TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना–सरायमीर, जनपद–आजमगढ़ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं परिजनों को मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
🔹 नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं परिजनों को मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना सरायमीर पर दिनांक 27.08.2026 को वादी मुकदमा द्वारा तहरीर दी गयी कि उनकी नाबालिग बहन पढ़ने गयी थी। घर वापस आते समय सुल्तान पुत्र मो0 इस्लाम निवासी मनिहर ख्वाजापुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था वादी ने तलाश करते हुए रास्ते में रोक लिया तो अभियुक्त द्वारा हाथापाई, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0- 220/2026 धारा 137(2), 87, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.08.2026 को उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा कड़छा मोड़, से अभियुक्त सुल्तान पुत्र मो0 इस्लाम, निवासी मनिहर ख्वाजापुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 220/2026 धारा 137(2)/87/115(2)/352/351(3) बीएनएस, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- सुल्तान पुत्र मो0 इस्लाम, निवासी मनिहर ख्वाजापुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 24 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 सागर सिंह, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।






