*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने बताया है कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आयोजन हेतु शुभ लग्न निर्धारित किया गया*

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
आजमगढ़ 15 नवम्बर– जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने बताया है कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आयोजन हेतु शुभ लग्न निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि विकास खण्ड महराजगंज (36 आवेदन), हरैया (18 आवेदन), बिलरियागंज (20 आवेदन), अजमतगढ़ (36 आवेदन), कोयलसा (29 आवेदन), अतरौलिया (27 आवेदन), न0पं0अतरौलिया (01 आवेदन), न0पा0 बिलरियागंज (02 आवेदन), न0पं0 बूढ़नपुर (11 आवेदन), न0पं0 महराजगंज (04 आवेदन), न0पा0 आजमगढ़ (02 आवेदन) के आवेदकों का सामूहिक विवाह दिनांक 21 नवम्बर 2025 को विकास खण्ड परिसर बिलरियागंज मंे, विकास खण्ड सठियांव (60 आवेदन), जहानागंज (25 आवेदन), पल्हनी (35 आवेदन), रानी की सराय (46 आवेदन), मोहम्मदपुर (28 आवेदन) के आवेदकों का सामूहिक विवाह दिनांक 25 नवम्बर 2025 को विकास खण्ड परिसर जहानागंज में, पल्हना (05 आवेदन), तरवां (61 आवेदन), लालगंज/नगर पंचायत (32 आवेदन), मेंहनगर/नगर पंचायत (14 आवेदन), ठेकमा (34 आवेदन) के आवेदकों का सामूहिक विवाह दिनांक 23 नवम्बर 2025 को विकास खण्ड परिसर पल्हना में, फूलपुर (30 आवेदन), पवई (55 आवेदन), मार्टीनगंज (21 आवेदन), मिर्जापुर (20 आवेदन), तहबरपुर (23 आवेदन), अहरौला (43 आवेदन), न0पं0 मार्टिनगंज (02 आवेदन), न0पा0 मुबारकपुर (07 आवेदन), न0पं0 निजामाबाद (01 आवेदन), न0पं0 सरायमीर (01 आवेदन), न0पं0 माहुल (01 आवेदन) के आवेदकों का सामूहिक विवाह दिनांक 21 नवम्बर 2025 को विकास खण्ड परिसर फूलपुर आजमगढ़ में आयोजित किया गया है।

जनपद का लक्ष्य 1000 है, जिसके सापेक्ष मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पोर्टल पर 730 जोड़ों का सामूहिक विवाह हेतु रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त विकास खण्ड को 40-40 एवं नगर पालिका को 10-10 तथा नगर पंचायत को 07-07 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, किन्तु आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक आवेदन पत्र शत् प्रतिशत प्राप्त नहीं हुआ है।
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों को निर्देशित किया है आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए इच्छुक व्यक्ति का पोर्टल पर आवेदन कराते हुए प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापनोपरान्त (सत्यापन में लड़की की शादी पूर्व में न हुई हो एवं आवेदन पत्र में बैंक खाता संख्या आवेदक/कन्या का होना अनिवार्य है) पोर्टल से तत्काल अग्रसारित करना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हेतु पात्र जोड़ो का इवेण्ट जनरेट करते हुए उपरोक्त तिथि पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह शासन की प्राथमिक कार्यक्रमों में से एक है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-15.11.2024——–