TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना तरवां, जनपद आज़मगढ़ महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 10.06.2025 को दोपहर लगभग 12 बजे एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के संबंध में पीड़िता की ओर से दिनांक 01.11.2025 को लिखित सूचना थाना तरवां पर दी गई। इस आधार पर थाना तरवां में मु0अ0सं0 295/25, धारा 64/352/351(3), 333 बीएनएस बनाम कन्हैया चौहान पुत्र पल्टन चौहान सहित कुल 03 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 19.11.2025 को थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त कन्हैया चौहान, निवासी ग्राम सिंहपुर बढ़यापार थाना तरवां को मेहनाजपुर–खरिहानी मुख्य मार्ग से समय लगभग 11:30 बजे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01. कन्हैया चौहान पुत्र पल्टन चौहान, निवासी: ग्राम सिंहपुर बढ़यापार, थाना तरवां, जनपद आज़मगढ़, उम्र: लगभग 25 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
2. का0 सौरव कुमार, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
3. का0 अजय यादव, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
4. का0 चालक विपिन कुमार यादव, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।