TV 20 NEWS || AZAMGARH : यातायात माह नवम्बर 2025बिना नंबर प्लेट एवं डिफॉल्ट नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध एसपी ग्रामीण द्वारा सघन चेकिंग अभियान
यातायात माह नवम्बर 2025 के अंतर्गत आज दिनांक 20.11.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार (IPS) के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री चिराग जैन द्वारा उक्त अभियान की कमान संभालते हुए थाना बिलरियागंज क्षेत्र में बिना नम्बर प्लेट एवं डिफॉल्ट/फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
➡️अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा स्वयं बूथ पटवध कौतुक पर बैरियर लगाकर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की क्रमवार जांच की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के अनुपालन की गहन समीक्षा करते हुए निम्न श्रेणियों के वाहनों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया—
• बिना नंबर प्लेट
• डिफॉल्ट/फर्जी नंबर प्लेट
• संदिग्ध नंबर प्लेट
• बिना रजिस्ट्रेशन
• अवैध परिवर्तन युक्त वाहन
• अन्य यातायात नियम उल्लंघन
➡️अभियान के दौरान नियम विरुद्ध पाए गए वाहनों के विरूद्ध तत्काल प्रवर्तन कार्रवाई की गई तथा आवश्यक चालान/विधिक कार्यवाही की गई।
इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक भी किया गया।
➡️अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने सभी वाहन स्वामियों/चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय मानक नंबर प्लेट का प्रयोग करें, समस्त वैध दस्तावेज साथ रखें तथा यातायात नियमों का पूर्णतः अनुपालन करें।






