TV 20 NEWS || AZAMGARH : यातायात माह नवम्बर–2025 : आज़मगढ़ पुलिस द्वारा सजीव एक्सीडेंट डेमो के माध्यम से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
यातायात माह नवम्बर–2025 के तहत आज दिनांक 28.11.2025 को डॉ. अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री विवेक त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं श्री शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी (नगर) जनपद आज़मगढ़ के कुशल निर्देशन में थाना मुबारकपुर क्षेत्र के रोडवेज चौराहा, मुबारकपुर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सजीव एक्सीडेंट डेमो (Live Accident Demonstration)
यातायात पुलिस द्वारा एक सजीव सड़क दुर्घटना प्रदर्शन किया गया, जिसमें—
सड़क दुर्घटना कैसे होती है,
दुर्घटना के मुख्य कारण,
दुर्घटना से बचाव के उपाय,
हेलमेट/सीट बेल्ट का महत्व,
सुरक्षित ड्राइविंग के नियम
को प्रत्यक्ष रूप से जनता के सामने प्रदर्शित किया गया।
➡️इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को वास्तविक परिस्थिति का अनुभव कराते हुए यातायात नियमों के पालन की गंभीरता से अवगत कराना था।
यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को—
✔ सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने,
✔ हेलमेट एवं सीट बेल्ट का सदैव प्रयोग करने,
✔ ओवरस्पीडिंग न करने,
✔ नशे की हालत में वाहन न चलाने,
✔ मोबाइल फोन का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई।
यातायात के प्रमुख नियम (Traffic Safety Guidelines)
1. वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें।
2. नाबालिग को वाहन न चलाने दें।
3. शराब पीकर वाहन न चलाएं।
4. निर्धारित गति सीमा का पालन करें—ओवरस्पीडिंग से बचें।
5. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
6. लेन ड्राइविंग का पालन करें।
7. पैदल यात्रियों को ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर प्राथमिकता दें।
8. ट्रैफिक सिग्नल एवं पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
यातायात पुलिस, जनपद आज़मगढ़ की अपील
“यातायात नियमों का पालन करें — स्वयं सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा है।”





