*TV 20 NEWS ll BALLIA:मनियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 लीटर अवैध अपमिश्रित देशी शराब व सामग्री संग एक अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक 08.12.2025*

*थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 जरिकेन में करीब 40-40 लीटर तथा 01 जरिकेन में 20 लीटर कुल करीब 100 लीटर अपमिश्रित नाजायज देशी शराब व शराब बनाने की सामग्री बरामद ।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अवैध शराब/मादक पदार्थो के निष्कर्षण/ब्रिकी करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 07.12.2025 की शाम उ0नि0 संजय कुमार यादव मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वस्तु/ वाहन व अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम ,पेण्डिंग विवेचना में चन्दूपाकड़ चौराहे पर खड़े होकर आने व जाने वाले संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर खास की सूचना पर दियरा टुकड़ा नं0-02 में राधे सिंह के डेरा के पास से बगीचे से 01 नफर *अभियुक्त सुरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामनगीन यादव निवासी ग्राम ककरघट्टा थाना मनियर जनपद बलिया* उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 बोरी में 2 किग्रा यूरिया, 01 किग्रा नौसादर, 01 किग्रा फिटकरी, 02 किग्रा नमक व शराब बनाने के उपकरण 02 अदद तसला, 01 अदद हैण्डपम्प, दो अदद लोहे का ड्रम, 01 अदद फावड़ा, 02 अदद नलकी तथा 03 जरिकेन में लगभग 100 लीटर अपमिश्रित नाजायज देशी शराब इत्यादि बरामद हुआ । अभियुक्त उपरोक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुये थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 243/2025 धारा 60(1), 60(2) आबकारी अधिनियम, धारा 274, 275, बी.एन.एस. के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 243/25 धारा 60(1) 60(2) आबकारी अधिनियम व धारा 274,275 B.N.S.थाना मनियर जनपद बलिया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. सुरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामनगीन यादव निवासी ग्राम ककरघट्टा थाना मनियर जनपद बलिया ।
*बरामदगी-*

1. 03 जरिकेन में करीब कुल 100 लीटर अपमिश्रित नाजायज देशी शराब
2. 01 बोरी में 2 किग्रा यूरिया
3. 01 किग्रा नौसादर
4. 01 किग्रा फिटकरी
5. 02 किग्रा नमक
6. 02 अदद तसला
7. 01अदद हैण्डपम्प
8. 02 अदद लोहे का ड्रम
9. 01 अदद फावडा
10. 02 अदद नलकी

*अपराधिक इतिहास अभियुक्त सुरेन्द्र यादव-*

1. मु0अ0सं0 489/16 धारा 60(2),63 ExAct व 272,273 BNS थाना मनियर, बलिया ।
(पूर्व में 2,100 ली0 अवैध अपमिश्रित देशी शराब बरामद)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष श्री कौशल कुमार पाठक थाना मनियर जनपद बलिया ।
2. उ0नि0 श्री संजय कुमार यादव थाना मनियर जनपद बलिया ।
3. उ0नि0 श्री अंकित कुमार यादव थाना मनियर जनपद बलिया ।
4. हे0का0 मनोज चौहान थाना मनियर जनपद बलिया ।
5. हे0का0 सत्येन्द्र कुमार थाना मनियर जनपद बलिया ।
6. हे0का0 वकील कुमार थाना मनियर जनपद बलिया ।
7. हे0का0 श्यामदुलार यादव थाना मनियर जनपद बलिया ।
8. का0 चालक भानू यादव थाना मनियर जनपद बलिया ।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*