TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना–बरदह, जनपद आज़मगढ़ मोबाइल व पैसा छीनने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तमंचा, बाइक, मोबाइल व नकदी बरामद
दिनांक 08.12.2025 को वादी अजीत कुमार निवासी सिद्धिकपुर, थाना सरायख्वाजा (जौनपुर) ने सूचना दी कि दिनांक 07.12.2025 को रात लगभग 8:30 बजे कोदहरा चौराहे पर पता पूछने के दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके पास से एण्ड्रॉयड फोन VIVO X18 व 1000 रुपये छीनकर प्लेटिना जैसी बाइक से फरार हो गए।
उक्त सूचना पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 387/25 धारा 304 BNS पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी एवं घटना का अनावरण
दिनांक 08.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तम्मरपुर–इशहाकपुर पुलिया के पास से निम्न अभियुक्तों को समय 20:50 बजे गिरफ्तार किया गया—
1. मोहम्मद ग़ालिब पुत्र नियाज़ अहमद
2. अब्दुल्ला अंसारी पुत्र ऐनुलहक
(दोनों निवासी ग्राम बरौना, थाना बरदह, आज़मगढ़)
जामा तलाशी में छिना गया मोबाइल एवं नगदी बरामद होने पर अभियुक्तों का नाम मुकदमे में प्रकाश में आया तथा धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई।
बरामदगी
अभियुक्त मोहम्मद ग़ालिब से:
• 01 अदद मोबाइल VIVO X18 (झपटमारी का)
• 01 मोबाइल VIVO T4R (अभियुक्त का)
• 01 तमंचा 315 बोर
• 01 जीवित कारतूस
• 01 मोटरसाइकिल प्लेटिना बिना नंबर (घटना में प्रयुक्त)
अभियुक्त अब्दुल्ला अंसारी से:
• 1000/- रुपये (छिनी गई रकम)
• 01 मोबाइल Samsung Galaxy M30 (अभियुक्त का)
पंजीकृत अभियोग
मोहम्मद ग़ालिब के विरुद्ध:
• मु0अ0सं0 387/25 धारा 304/317(2) BNS थाना बरदह
• मु0अ0सं0 388/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह
अब्दुल्ला अंसारी के विरुद्ध:
• मु0अ0सं0 387/25 धारा 304/317(2) BNS थाना बरदह
______________
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल
2. उ0नि0 पुनीत श्रीवास्तव
3. का0 पंकज यादव
4. का0 दुर्गेश राय
(थाना बरदह, जनपद आज़मगढ़)






