*TV20 NEWS || AZAMGARH :पुलिस मुठभेड़ में 10+ मुकदमों वाला शातिर चोर घायल गिरफ्तार, ₹3.5 लाख का चोरी किया DJ साउंड सिस्टम बरामद*

*प्रेस नोट*
*थाना–मेंहनगर, जनपद आज़मगढ़*

➡️ *पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल/गिरफ्तार*

➡️ *पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर चोर घायल होकर गिरफ्तार किया गया।*

➡️ *घायल अपराधी चोरी, लूट एवं धोखाधड़ी सहित 10 से अधिक मामलों में था मुकदमा दर्ज।*

➡️ *घायल अभियुक्त के कब्जे से लगभग ₹3,50,000 मूल्य का चोरी किया गया DJ उपकरण भारी मात्रा में बरामद किया गया।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 12.12.2025 को थाना मेंहनगर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का अनावरण करते हुए एक शातिर अपराधी *राजेश कुमार पुत्र स्व. शिवपूजन निवासी सरायसादी, थाना सिधारी, जनपद आज़मगढ़* को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा तथा भारी मात्रा में चोरी किया गया DJ साउंड सिस्टम बरामद किया गया।

**1. घटना का संक्षिप्त विवरण**

दिनांक *8/9–12–2025* की रात्रि को ग्राम रहिला तितलियापार निवासी *गौतम कुमार* की DJ दुकान का शटर काटकर मशीन, स्पीकर, मिक्सर आदि महंगा उपकरण चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना मेहनगर पर *मु0अ0सं0 528/25, धारा 331(4)/305 BNS* पंजीकृत हुआ था।
जांच में नाम प्रकाश में आए आरोपी:
1. राजेश कुमार पुत्र स्व. शिवपूजन, निवासी सरायसादी थाना सिधारी
2. संदीप कुमार पुत्र दयाराम, निवासी तितलियापार रहिला
3. आदित्य कुमार पुत्र उदयभान, निवासी तितलियापार रहिला
इन तीनों ने मिलकर योजना बनाकर दुकान से डी.जे. की मशीनें, स्पीकर, एम्प्लीफायर आदि चोरी कर मंगई नदी किनारे झाड़ी में छिपा दिए थे।

*2. मुठभेड़ व गिरफ्तारी का विवरण*

➡️दिनांक 12.12.2025 को SHO संजय सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी राजेश कुमार चोरी के सामान के साथ किसान जूनियर हाईस्कूल, अहिआई के पास अपने साथी का इंतज़ार कर रहा है ताकि सामान बेच सके।

➡️पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर आत्मसमर्पण हेतु कहा गया, जिस पर आरोपी राजेश कुमार ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे पकड़ लिया गया। समय लगभग 23:05 बजे, घायल आरोपी को पुलिस टीम द्वारा तत्काल CHC मेहनगर भेजकर उपचार कराया गया।

*3. बरामदगी*
अभियुक्त के कब्जे व निशानदेही से निम्न वस्तुएँ बरामदः
**अवैध शस्त्र**
* एक अदद तमंचा .315 बोर
* एक जीवित कारतूस .315 बोर
* एक मिस कारतूस .315 बोर
* एक खोखा कारतूस .315 बोर

**चोरी का DJ उपकरण (मु0अ0सं0 528/2025 से संबंधित)**
* मिक्सर मशीन BETA MARK DJM 300
* दो अदद DJ स्पीकर
* एक्सजेन्जर मशीन TD 9002 HYBRID PRO
* APRO BK 16000 मशीन
* AHUJA 80M मशीन
* मिक्सर मशीन SM 800 E
* BETA MARK DJM 800
* APRO–AP 701 मशीन
(कुल 5 बोरे में छिपाया गया चोरी का माल)

*4. पूछताछ विवरण**

घायल अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों **संदीप कुमार** तथा **आदित्य कुमार** के साथ मिलकर गिरोह बनाकर दुकानों को निशाना बनाता है। तीनों ने मिलकर उक्त दुकान से चोरी की थी और माल को मौके देखकर बेचने की योजना बनाई थी।
अपराध का तरीका (Modus Operandi)
— दुकान पर रात में ताला काटकर चोरी
मिक्सर, साउंड सिस्टम, स्पीकर आदि भारी सामान बोरे में भरकर नदी किनारे झाड़ियों में छिपाना
अलग-अलग होकर बाद में वाहन लाकर बेचने की योजना

**5. अभियोग पंजीकरण**

अभियुक्त राजेश के विरुद्ध

* मु0अ0सं0- 533/2025 धारा 109 BNS व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनगर आजमगढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
**6. अभियुक्त का आपराधिक इतिहास**

अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों पर **10 से अधिक** गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें चोरी, लूट, धोखाधड़ी व BNS की गंभीर धाराएँ शामिल हैं।
1.मु0अ0सं0 455/2024 धारा 305/317(2)317(4)/331(4) बीएनएस थाना कोतवाली, आजमजगढ़
2.मु0अ0सं0 273/2022 धारा 380/457/411 भादवि थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
3. मु0अ0स0 284/2023 धारा 380/411/414/457 भादवि थाना मुबारकपुर आजमगढ़
4. मु0अ0स0 160/2021 धारा 380/457/411 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
5. मु0अ0स0 221/2023 धारा 380/457/411 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़
6. मु0अ0स0 299/2024 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस थाना रानी की सराय आजमगढ़
7. मु0अ0स0 374/2024 धारा 305ए/317(2)/331(4) बीएनएस थाना रानी की सराय आजमगढ़
8. मु0अ0स0 278/2022 धारा 411/413/420/465 भादवि थाना मुबारकपुर आजमगढ़
9. मु0अ0स0 528/2025 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस थाना मेहनगर आजमगढ़
10. मु0अ0स0 533/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना मेहनगर आजमगढ़

*07.गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
SHO संजय सिंह, उ0नि0 आदिल ख़ाँ, का0 जयकिशन, का0 हीरालाल यादव, का0 अभिषेक यादव, का0 अजय राय, का0 सोनू यादव थाना मेहनगर, जनपद आज़मगढ़।