*TV 20 NEWS || BALLIA:थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 04 नफर वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक- 17.12.2025*

*थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 04 नफर वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद ।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर के पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बैरिया एवं प्रभारी निरीक्षक श्री विपिन सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.12.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्तगण द्वारा लाठी- डंडे से वादी के परिवार वालों पर हमला करना तथा वादी के भाई को अभियुक्त सुशील शर्मा उर्फ अवनीश शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा द्वारा जान से मारने की नीयत से पेट व पीठ में चाकू मारना तथा विपक्षीगण द्वारा जान से मारने की धमकी देना। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 488/2025 धारा 109(1), 191(3), 115(2), 351(3) बी0एन0एस0 BNS पंजीकृत किया गया ।
इसी क्रम में आज दिनांक 17.12.2025 को थाना बैरिया पुलिस टीम के व0उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला मय हमराह पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर *अभियुक्तगण 1.सत्येन्द्र शर्मा पुत्र स्व0 बेनीमाधव शर्मा उर्फ ढोडा शर्मा 2. मुन्ना शर्मा पुत्र स्व0 बेनीमाधव शर्मा उर्फ ढोडा शर्मा 3.रमेश शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा समस्त निवासीगण टेंगरही थाना बैरिया जनपद बलिया को ग्राम टेंगरही मंदिर के पास से समय 08.34 बजे व अभियुक्त सुशील शर्मा उर्फ अवनीश शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा निवासी टेंगरही थाना बैरिया जनपद बलिया* को ग्रीन फिल्ड मार्ग से 50 मीटर पहले समय 08.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुशील शर्मा उर्फ अवनीश शर्मा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू को बरामद कर बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी की गयी । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*पंजीकृत अभियोग-*
1.मु0अ0सं0 488/2025 धारा 109(1)/191(3)/115(2)/351(3) बी.एन.एस बढ़ोत्तरी धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना बैरिया बलिया

*गिरफ्तार अभियुक्तगण नाम पता-*
1. सत्येन्द्र शर्मा पुत्र स्व0 बेनीमाधव शर्मा उर्फ ढोडा शर्मा निवासी टेंगरही थाना बैरिया बलिया
2. मुन्ना शर्मा पुत्र स्व0 बेनीमाधव शर्मा उर्फ ढोडा शर्मा निवासी टेंगरही थाना बैरिया बलिया
3. रमेश शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा समस्त निवासी टेंगरही थाना बैरिया जनपद बलिया
4. सुशील शर्मा उर्फ अवनीश शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा निवासी टेंगरही थाना बैरिया जनपद बलिया
*बरामदगी का विवरणः-*
1. 01 अदद घटना में प्रयुक्त चाकू ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1.व0उ0नि0 श्री प्रभाकर शुक्ल थाना बैरिया जनपद बलिया
2.उ0नि0 श्री राजधर यादव थाना बैरिया जनपद बलिया
3.हे0का0 महेन्द्र प्रताप यादव थाना बैरिया जनपद बलिया
4.हे0का0 दिनेश यादव थाना बैरिया जनपद बलिया
5.हे0का0 जयकिशुन पाल थाना बैरिया जनपद बलिया

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस।*