*TV 20 NEWS || SONBHADRA :अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय का थाना जुगैल में अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, जरूरतमंदों को कम्बल वितरण एवं मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता अभियान*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 16.12.2025*
*अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय का थाना जुगैल में अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, जरूरतमंदों को कम्बल वितरण एवं मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता अभियान-*
आज दिनांक 16.12.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार द्वारा थाना जुगैल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने पर संधारित अभिलेखों, अभिरक्षा व्यवस्था, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, विवेचनाओं की प्रगति एवं साफ-सफाई आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत थाना प्रभारी एवं उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*कम्बल वितरण कार्यक्रम-*
निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना क्षेत्र के जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों को शीतलहर से बचाव हेतु कम्बल वितरित किए गए। कम्बल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे तथा उन्होंने पुलिस प्रशासन के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।
*मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला जागरूकता कार्यक्रम-*
शासन की मंशा एवं उच्चाधिकारीगण के निर्देशों के क्रम में संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना जुगैल क्षेत्र में चौपाल लगाकर लगभग 100 महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला अपराधों की रोकथाम, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 112, 1090, 181, 1930 आदि) की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी समस्या की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।
*उक्त कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस द्वारा न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने बल्कि सामाजिक सरोकारों एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी सार्थक पहल की गई।*






