TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत वांछित अभियुक्त के विरुद्ध उद्घोषणा की कार्रवाई
थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 534/25 व 548/25 (धारा 318(4), 316(5) बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्त दीनदयाल उपाध्याय पुत्र अमरनाथ उपाध्याय, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए गए। अभियुक्त के घर एवं संभावित ठिकानों पर बार-बार दबिश के बावजूद न तो उसकी गिरफ्तारी हो सकी और न ही उसने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।
➡️उक्त परिस्थितियों में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेश दिनांक 16.01.2026 के अनुपालन में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। नियमानुसार अभियुक्त के घर के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा कर डुगडुगी बजवाई गई तथा गवाहों के हस्ताक्षर कराए गए।
➡️उल्लेखनीय है कि अभियुक्त इंडसइंड बैंक का कर्मचारी रहा है, जिसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एफडी कराने के नाम पर विभिन्न व्यक्तियों से लाखों रुपये की धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर कर गबन किया।
👉 आर्थिक अपराधों में संलिप्त व फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी है।






