*TV 20 NEWS || BALLIA: पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बलिया में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी*
*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक- 23.01.2026*
*👉पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बलिया में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी -*
*👉शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़-*
*👉अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल-*
*👉जवानों को आपात स्थिति से निपटने हेतु दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कराया गया अभ्यास-*
आज दिनांक 23.01.2026 को *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया ।
पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधों की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों के साथ तथा उनके रख-रखाव व क्रियाशीलता के बारे में सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश । परेड में पुलिस लाईन से पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों/थानों में नियुक्त पुलिसकर्मी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*





