*TV20 NEWS || AZAMGARH :चन्द्रमा ऋषि आश्रम के विकास हेतु 3.94 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को प्रेषित*

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग आजमगढ़
——————————–
आजमगढ़ 09 फरवरी– जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने बताया है कि शासनादेश द्वारा उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक भूमि पर स्थित 100 वर्ष से अधिक पुराने मन्दिर/मट/धर्मशाला/कुण्ड/तीर्थ स्थल इत्यादि का जीर्णोद्धार/मरम्मत तथा भजन संध्या स्थल सत्संग स्थल इत्यादि का निर्माण कराये जाने हेतु निर्धारित प्रारूप पर प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है।

उक्त के संदर्भ में जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद-आजमगढ़ के तहसील सदर के राजस्व ग्राम-मुजफ्फरपुर (परगना-निजामाबाद), में तमसा एवं सिलनी नदी के तट पर चन्द्रमा ऋषि आश्रम स्थित है, जिसमें भगवान शिव, बजरंग बली एवं देवी-देवताओं के मन्दिर बने हुए है एवं चन्द्रमा ऋषि की मूर्ति स्थापित है। ऐसी मान्यता है कि चन्द्रमा ऋषि की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव इस धार्मिक स्थल पर प्रकट हुए थे और आर्शीवाद प्रदान किये थे। उक्त धार्मिक स्थल पर पवित्र श्रावण मास एवं मौनी अमावस्या, कार्तिक पूर्णिमा एवं रामनवमी के अवसर पर मेला लगता है तथा पूर्वांचल सहित देश एवं प्रदेश के श्रद्धालु आस्था व विश्वास के साथ दर्शन-पूजन करने आते रहते है। उक्त धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु विकास कार्य कराये जाने की आवश्यकता के दृष्टिगत अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 लोक निर्माण विभाग आजमगढ़ से आगणन गठित कराया गया है।
उन्होंने बताया कि जनपद-आजमगढ़ के तहसील सदर, विकास खण्ड-पल्हनी के ग्राम-मुजफ्फरपुर में स्थित चन्द्रमा ऋषि आश्रम पर दर्शनार्थियों/श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु ट्यायेलट सहित कमरों का निर्माण, पोखरे का सौन्दर्याकरण, कैन्टीन का निर्माण तथा साइट डेवलपमेन्ट सम्बन्धित विकास कार्य हेतु रु0 3.94 करोड़ रूपये का प्रस्ताव निदेशक, धर्मार्थ कार्य विभाग, उ0प्र0 क़ो प्रेषित किया गया है।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-09.02.2026——–