*TV20 NEWS || AZAMGARH :होली की शाम शिविर लगाकर होगी निःशुल्क मूर्खता की जांच,श्री मारवाड़ी धर्मशाला समिति की ओर से होली मिलन समारोह एवं महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन*
प्रकाशनार्थ
होली की शाम शिविर लगाकर होगी निःशुल्क मूर्खता की जांच
श्री मारवाड़ी धर्मशाला समिति की ओर से होली मिलन समारोह एवं महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन
आजमगढ़। श्री मारवाड़ी धर्मशाला समिति की ओर से होली मिलन समारोह एवं महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन 4 मार्च को शाम 5 बजे से पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री मारवाड़ी धर्मशाला में किया गया है। जिसमे आये हुए सभी मूर्खो का निःशुल्क मूर्खता जांच शिविर लगाकर किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए श्री मारवाड़ी धर्मशाला समिति के प्रबंधक श्याम सुन्दर डालमिया ने बताया कि उक्त सम्मेलन को शुरूकरावक सांसत घरमेन्द्र आदव, दिपजलावक विधा एक मुर्गा प्रसाद आदव होंगे वही मुर्ख अतिथी के रूप में सफा अध्यक्क्ष हवन दाल यादव, अध्यक्क्ष भाजीपा त्रिपाल, भाजीपा अकिलेश मिसिर, विधा एक आलम बुड्ढी बतौर नि-मंत्री-त अतिथि गड़ के रूप में शिरकत करेंगे। साथ ही मंडला गुप्त दिलफेंक, लीआईजी कुलीन कुमार सिंह, किला अधिकारी रवि इंद्र कुमार, एसएस पीव डॉ अलील कुमार, एसपीव ग्राम चीर आग जैन, एस पीव चींटी मधु मन सिंह, एसडीहम नर ऐंद्र कुमार गंगवार, क्षेत्रकाधारी जूझम तोड़ी, मुख निकास अधिकारी परिचित रहना, कोतवाली पर भारी यादव वेन्द पांडेय, अन.पा.प. हेडफराज आलम आदि सरकारी गड़ आमंत्रित रहेंगे जो सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं इस दौरान मूर्ख मण्डल लीय के लोग भी मौजूद रहे।
श्री डालमिया ने आगे बताया कि सम्मेलन में नामचीन कवियों का जमावड़ा भी होगा। विशेष आमंत्रित बिहारी लाल ‘अम्बर’ हास्य कवि प्रयागराज से, प्रतिभा यादव कवयित्री बलिया से तथा हमारे जनपद के भौंकने वाले कवियों में भो भो बलमा संचालक , झटपट जी झाड़ से, लाजकुमारी आशीर्वाद, कमलेशी जी अजीपुर से, बिलेंद्र श्रीवास्तव बिल से, लाकेश पाण्डेय गागर, रवाज साहब अस्पताल से, काकी की लक्सर से, नामी जी हाल से तो अन्य कवि कब्रिस्तान से
आकर मूर्खो के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे। श्री डालमिया ने बताया कि प्रख्यात कवि रहे सूंड फैजाबादी द्वारा इस सम्मेलन की शुरूआत की गई थी, तभी से होली पर्व के मौके पर वर्षों से यह आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला समिति द्वारा किया जाता रहा है। इस सम्मेलन को उन्होंने सभी मूरख-मूरख भाई-भाई से अपील किया कि समय से पधारकर महामूर्ख सम्मेलन को सफल बनाए और पुरानी परम्पराओं के जरिये समाज को जोड़ने का काम करें। अंत में उन्होंने कहा कि बुरा न मानो होली है।
श्याम सुन्दर डालमिया
प्रबंधक





