TV 20 NEWS || GAZIPUR: श्रीमान पुलिस अधीक्षक, महोदय गाज़ीपुर के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता दौड़ (Run for Empowerment) को विकास भवन चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

श्रीमान  पुलिस अधीक्षक, महोदय गाज़ीपुर के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता दौड़ (Run for Empowerment) को विकास भवन चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 28-03-2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण /क्षेत्राधिकारी लाईन द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 फेज II के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए सशक्त व स्वालंबी बनाने एवं वैचारिक,  व्यवहारिक परिवर्तन लाये जाने हेतु व विभिन्न महिला संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु महिला पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों की दौड़ रैली को हरी झंडी दिखाकर विकास भवन चौराहे से रवाना किया गया ।
        जनपद गाजीपुर में‘ मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के दृष्टिगत दौड़ (Run for Empowerment) का आयोजन किया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाज़ीपुर के निर्देशन में महिला पुलिस अधिकारीगण/ कर्मचारियों के साथ मिशन शक्ति दौड़(Run for Empowerment) के इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के उद्देश्यों एवं महिला सुरक्षा के प्रति जनपद पुलिस की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया । रैली में महिला पुलिसकर्मियों सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विद्यालयो की छात्राएं बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए । विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा उपायों के प्रति प्रशिक्षित किया जा रहा है ।  संदेश जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में सुरक्षा, विश्वास एवं सम्मान का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो सके ।
        इस अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों का एक बड़ा कारण अशिक्षा है। इसलिए आवश्यक है कि हम अपनी बेटियों को हर हाल में शिक्षित करें, ताकि वे किसी भी कार्य में सक्षम हो सकें। आज महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, परंतु उन्हें और अधिक स्वावलम्बी बनाने के लिए उनमें नेतृत्व की भावना जागृत करना अत्यंत आवश्यक है। यदि बेटियों में नेतृत्व की भावना विकसित होगी तो वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनकर स्वाबलम्बी व आत्मनिर्भर होंगी ।
मिशन शक्ति 5.0 संबंधी शासन के विशेष निर्देश-
– महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले अपराधियों को त्वरित एवं कठोर सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी की जाए।
– महिला बीट पुलिसिंग को मजबूत करते हुए सभी महिलाओं तक पुलिस की सीधी पहुँच सुनिश्चित की जाए।
– एंटी रोमियो स्क्वॉड/महिला सुरक्षा दल को प्रभावी रूप से संचालित किया जाए।
– मिशन शक्ति के तहत सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क सक्रिय रहकर महिलाओं/बालिकाओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें।
समस्त थानों पर मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना-
महिला सुरक्षा संबंधी समस्त पुलिस सेवाओं को एकीकृत करते हुए प्रत्येक थाने पर मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। इस केंद्र के माध्यम से महिला हेल्प डेस्क, बीट पुलिसिंग, एंटी रोमियो स्क्वॉड, 1090, 181, 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं से समन्वित स्थापित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इससे महिलाओं की शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित होगा और पुलिस की पहुँच सीधे तौर पर प्रत्येक महिला तक स्थापित होगी।
महोदय ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु सभी थानों पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी मौके पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को सुनेंगे और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करेंगे। इसी क्रम में ग्राम चौपाल का आयोजन कर गाँव-मोहल्लों में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी संदेश दिए जाएंगे तथा महिलाओं से संवाद कर उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा।
रैली के दौरान क्षेत्राधिकारी लाईन ,CWC के सदस्य,प्रतिसार निरीक्षक , मिशन शक्ति सेल प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, महिला थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।
 मीडिया सेल
 जनपद गाजीपुर