TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना बरदह पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अन्तरजनपदीय चोर गिरोह के 05 अभियुक्तों को चोरी के सामान एवं औजारों सहित गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 29.03.2026 को वादी संतोष पुत्र श्रीराम विन्द निवासी ग्राम वंधवा इस्लाम थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 28/29.03.2026 की रात्रि में उनकी एजेंसी (उसुरगांवा) का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा इन्वर्टर, बैटरी व अन्य सामान चोरी करने का प्रयास किया गया। सूचना के आधार पर थाना बरदह पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
➡️विवेचना के दौरान दिनांक 30.03.2026 को उ0नि0 अम्बुज कुमार मय पुलिस टीम द्वारा बर्रा चौराहे पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार 05 व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से चोरी का सामान एवं चोरी करने के औजार बरामद हुए। सभी अभियुक्तों को समय लगभग 03:10 बजे गिरफ्तार किया गया।
➡️पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे योजनाबद्ध तरीके से दिन में रेकी कर रात्रि में मकानों/दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करते थे तथा चोरी के सामान को आपस में बांटकर बेच देते थे। चोरी के दौरान पहचान छिपाने हेतु दस्ताने, मास्क, गमछा आदि का प्रयोग करते थे तथा मोबाइल फोन एयरप्लेन मोड में रखते थे।
पंजीकृत अभियोग
🔹 मु0अ0सं0 108/26 धारा 331(4)/305/62 BNS थाना बरदह जनपद आजमगढ़
🔹 मु0अ0सं0 09/26 धारा 305(ए), 331(4) BNS थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
🔹 मु0अ0सं0 132/26 धारा 305(ए) BNS थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अंजनी मौर्या पुत्र लक्ष्मीनरायन मौर्या थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
2. अभिषेक मौर्या पुत्र योगेश मौर्या थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
3. राजकुमार त्यागी पुत्र शशिभूषण त्यागी थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर
4. सुमित मौर्या पुत्र रामलखन मौर्या थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
5. काजू पाल पुत्र पारस पाल थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
बरामदगी
🔹 एक अदद इन्वर्टर (ल्यूमिनस कम्पनी)
🔹 एक अदद स्टेप्लाइजर
🔹 तीन बण्डल बिजली के केबल
🔹 एक जोड़ी पायल (सफेद धातु)
🔹 चोरी करने के औजार (रुखानी, रम्मा, राड, प्लास)
🔹 ₹600 नगद
🔹 दो अदद मोटरसाइकिल (धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 अम्बुज कुमार
का0 पवन कुमार भारती
का0 मो0 आरिफ
का0 विकास कुमार कुशवाहा
का0 विद्याकान्त
का0 सूरज कुमार सिंह
थाना बरदह, जनपद आजमगढ़





