TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा संयुक्त टीम के साथ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

दिनांक 29.03.2026 को उ0नि0 अवधेश कुमार मय हमराह पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुष्पनगर चौराहे पर मौजूद थे, तभी सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम महुआरा खुर्द नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति नीले बैग में अवैध गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया गया। क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री किरनपाल सिंह की उपस्थिति में तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से नीले बैग में रखा 03 बण्डल अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन कुल 8.400 किलोग्राम पाया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,00,000 है।
➡️अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS Act में समय करीब 00:05 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।

पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 58/26 धारा 8/20 NDPS Act थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त–
उपेन्द्र कुमार पुत्र विश्वनाथ राय
निवासी ग्राम धौरीमदालपुर थाना मसरख जनपद छपरा (बिहार), उम्र लगभग 30 वर्ष

बरामदगी–
08.400 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹1,00,000)

गिरफ्तारी करने वाली टीम–

1. क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री किरनपाल सिंह
2. प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश थाना दीदारगंज
3. विशेष चोरी अनावरण टीम जनपद आजमगढ़
4. सर्विलांस टीम जनपद आजमगढ़
5. उ0नि0 अवधेश कुमार
6. हे0का0 मुकेश यादव
7. का0 अभिमन्यु मौर्य थाना दीदारगंज आजमगढ़