*TV 20 NEWS || AZAMGARH : साइबर फ्रॉड का सफल अनावरण करते हुए ATM व UPI के दुरुपयोग से की गई धोखाधड़ी में हड़पी गई कुल ₹3,25,000 की धनराशि पुलिस द्वारा पूर्णतः वापस कराई गई*

पूर्व की घटना का विवरण–
आवेदिका रीना प्रजापति पुत्री स्व0 लालजी प्रजापति, निवासी अराजीबाग, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका एटीएम कार्ड प्राप्त कर पिन जनरेट कर लिया गया तथा उनके बैंक खाते से लगभग ₹3,25,000 की धनराशि निकाल ली गई थी। उक्त घटना की जानकारी आवेदिका को दिनांक 02.04.2026 को हुई।

जांच/कार्यवाही का विवरण–
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली के साइबर प्रभारी एवं टीम द्वारा त्वरित जांच की गई। तकनीकी विश्लेषण में पाया गया कि आवेदिका के परिचित आशीष कुमार प्रजापति पुत्र रामशरीख प्रजापति निवासी ग्राम सठियांव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा एटीएम कार्ड प्राप्त कर मोबाइल से पिन जनरेट किया गया तथा ओटीपी के माध्यम से UPI (फोनपे) आईडी बनाकर एटीएम व UPI दोनों माध्यमों से विभिन्न किस्तों में कुल ₹3,25,000 की धनराशि निकाल ली गई।

बरामदगी/राशि वापसी का विवरण–
थाना कोतवाली की साइबर टीम द्वारा तत्परता व तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए नियमानुसार कार्यवाही कर पीड़िता की संपूर्ण फ्रॉड धनराशि ₹3,25,000 सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

साइबर अपराध के तरीके–
अपराधी प्रायः OTP/पिन प्राप्त कर, फर्जी KYC अपडेट, UPI रिक्वेस्ट, QR कोड स्कैन, ऑनलाइन खरीद-बिक्री, सोशल मीडिया हैकिंग व स्क्रीन शेयरिंग ऐप के माध्यम से लोगों को ठगते हैं।

बचाव के उपाय–
किसी भी व्यक्ति को OTP, PIN, CVV साझा न करें, अनजान लिंक/कॉल से सावधान रहें, QR कोड स्कैन सोच-समझकर करें, केवल अधिकृत ऐप/वेबसाइट का ही उपयोग करें तथा अपने बैंकिंग विवरण गोपनीय रखें।

जनहित में अपील–
यदि आपके खाते से बिना जानकारी के कोई धनराशि कटती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें तथा अपने बैंक व नजदीकी थाने को तुरंत सूचित करें।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम–
01. उ0नि0 सागर कुमार रंगु, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
02. का0 नीरज पटेल, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
03. का0 विवेक कुमार साहू, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।