*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत एस०एन०आर०डी० पब्लिक स्कूल आजमगढ़ में साइकलोथॉन कार्यक्रम की गयी आयोजित

आजमगढ़ 09 अप्रैल 2026/
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग आजमगढ़ में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह के अगुआई में मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत एस०एन०आर०डी० पब्लिक स्कूल आजमगढ़ में साइकलोथॉन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय की बच्चियों द्वारा साईकिल रैली निकाली गयी, जिसमें सभी वर्ग के बच्चों को शामिल किया गया।
प्रथम पंक्त्ति में बालिकाओं द्वारा साइकलोथॉन को लीड किया गया। साथ ही जेंडर स्पेसलिस्ट अन्नू सिंह द्वारा विभागीय योजनाओं समस्त हेल्प लाइन नम्बरों लिगांनुपात स्कूल ड्राप आउट एवं बाल विवाह के प्रति बच्चों को जागरुक किया गया। साथ ही बालक एवं बालिकाओं को बेटी-बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत टोपी एवं मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जेंडर स्पेसलिस्ट आशीष सिंह एवं स्कूल के प्रबंधक शिवम तिवारी व प्रधानाचार्य संदीप कुमार गुप्ता एवं समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।