TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के 10,000/- रुपये कराए गए वापस

साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के 10,000/- रुपये कराए गए वापस
🔹रिश्तेदार बनकर ठगी करने वाले अज्ञात कॉलर के झांसे में आया था पीड़ित
🔹साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत

आजमगढ़। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के क्रम में थाना सिधारी पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति की धनराशि वापस कराई गई है।

➡️घटना का विवरण—
आवेदक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि एक अज्ञात नम्बर से कॉल कर स्वयं को रिश्तेदार बताते हुए आपात स्थिति का हवाला देकर पैसों की मांग की गई। सहानुभूति व जल्दबाजी में आकर आवेदक द्वारा 10,000/- रुपये प्रेषित कर दिए गए, जिसके उपरांत ज्ञात हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हो गई है। इस संबंध में साइबर शिकायत संख्या 33111250168656 दर्ज की गई, जो थाना सिधारी पर प्राप्त हुई।
➡️कार्रवाई का विवरण—
शिकायत प्राप्त होते ही थाना सिधारी की साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ के सहयोग से त्वरित तकनीकी कार्रवाई की गई, जिसके फलस्वरूप नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पीड़ित के 10,000/- रुपये वापस उसके खाते में कराए गए।
➡️जागरूकता अपील—
आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी अज्ञात कॉलर को अपनी निजी जानकारी, ओटीपी आदि साझा न करें तथा बिना सत्यापन के किसी भी प्रकार का धनराशि लेन-देन न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें अथवा निकटतम थाना/साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
➡️पुलिस टीम—
उ0नि0 विधनेश वर्मा, कां0 महेश कुमार, म0का0 रीना यादव, कां0 पवन गुप्ता, थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
👉 साइबर अपराधों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई जारी है।