ग्राम पंचायत, प्रधान एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के पदों का नामांकन विकास खण्ड मुख्यालयों पर तथा सदस्य जिला पंचायत पद का नामांकन जिला मुख्यालय पर होगा – डीएम

आजमगढ़ 26 मार्च– जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) राजेश कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के पदों का नामांकन विकास खण्ड मुख्यालयों पर तथा सदस्य जिला पंचायत पद का नामांकन जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न न्यायालय कक्षों में होना है।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराये जाने के लिये कलेक्ट्रेट आजमगढ़ हेतु हरिशंकर मुख्य राजस्व अधिकारी, विकास खण्ड रानी की सराय हेतु डॉ0 वीके सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, तहबरपुर हेतु जेएन श्रीवास्तव अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, मिर्जापुर हेतु अमरनाथ राय प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, मुहम्मदपुर हेतु सुरेश चन्द जायसवाल बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, पल्हनी हेतु वीके मोहन उपायुक्त, एनआरएलएम, लालगंज हेतु रंजन संयुक्त आयुक्त उद्योग, ठेकमा हेतु अनिल कुमार अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग, तरवॉ हेतु विजय सिंह अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0, मेंहनगर हेतु रामदयाल राम जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जहानागंज हेतु अशोक कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, सठियांव हेतु रणविजय सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, बिलरियागंज हेतु राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता, लो0नि0वि0, अजमतगढ़ हेतु विरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई एवं जल संसाधन, महराजगंज हेतु चौधरी सुरेन्द्र प्रसाद, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, हरैया हेतु रोशन लाल उपश्रमायुक्त, फूलपुर हेतु आनन्द प्रकाश सिंह, परियोजना प्रबन्धक, सी0एण्ड डी0एस0 जल निगम, पवई हेतु दिनेश कुमार द्विवेदी, अधिशासी अभियन्ता, यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एवं इन्फास्ट्रक्चर डेवलेपमेन्ट, मार्टीनगंज हेतु वीके शर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक, कोयलसा हेतु सुनील कुमार पुष्कर, जिला पूर्ति अधिकारी, अतरौलिया हेतु अनूप शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी, अहरौला हेतु दिलीप कुमार, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई विभाग, एवं विकास खण्ड पल्हना हेतु मोतीलाल अधिशासी अभियन्ता, लोनिवि को ओवर ऑल नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है।
नामित नोडल अधिकारी नामांकन प्रक्रिया के दौरान अपने से सम्बन्धित विकास खण्ड/नामांकन स्थल पर उपस्थित रहकर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करायेंगे और यदि कहीं किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो उसके सम्बन्ध में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) एवं मुख्य विकास अधिकारी/उप जिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी को तत्काल सूचित करेंगे।