*TV20 NEWS || AZAMGARH : थाना – रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर मादक पदार्थ तस्करी में फंसाने वाले गिरोह का खुलासा, 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण:-
दिनांक 14.03.2026 को वादी श्री सुनील यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी ग्राम श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना रानी की सराय पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्तों द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए उन्हें मादक पदार्थ तस्करी में फंसाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 62/2026 धारा 319(2), 318(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान संदीप विश्वकर्मा, डॉ0 फहीम खाँ, आदिल तथा नसीम आलम उर्फ भोनू का नाम प्रकाश में आया, जिस पर धारा 123, 61(2) बीएनएस, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 18/27 ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तारी का विवरण:-
आज दिनांक 12.04.2026 को उ0नि0 हैदर अली मंसूरी मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश/चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्तगण ग्राम बेलइसा में मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा समय करीब 06:20 बजे ग्राम बेलइसा से अभियुक्त 1. डॉ0 फहीम खाँ पुत्र कमरुद्दीन खान निवासी सरायगंगापब्बी नदवा सराय थाना घोसी जनपद मऊ व 2. आदिल पुत्र कमरुद्दीन खान निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोग:-
01. मु0अ0सं0 62/2026 धारा 319(2), 318(4), 123, 61(2) बीएनएस, 29 एनडीपीएस एक्ट व 18/27 ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त:-
01. डॉ0 फहीम खाँ पुत्र कमरुद्दीन खान, निवासी सरायगंगापब्बी नदवा सराय थाना घोसी जनपद मऊ
02. आदिल पुत्र कमरुद्दीन खान, निवासी सरायगंगापब्बी नदवा सराय थाना घोसी जनपद मऊ
पूछताछ का विवरण:-
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे संदीप विश्वकर्मा के कहने पर नसीम आलम उर्फ भोनू को सामग्री उपलब्ध कराते थे, जिसे आगे शम्भू यादव उर्फ श्याम यादव के माध्यम से विदेश जाने वाले व्यक्तियों को दिया जाता था। इस प्रकार सुनियोजित तरीके से लोगों को धोखे में रखकर मादक पदार्थ तस्करी में फंसाया जाता था। अभियुक्तों द्वारा अपने कृत्य पर खेद व्यक्त करते हुए न्यायालय में अपना पक्ष रखने की बात कही गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
01. उ0नि0 हैदर अली मंसूरी, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ ।
02. उ0नि0 सूरज तिवारी, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ ।
03. का0 देवेश गौड़, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ ।





