*TV 20 NEWS || AZAMGARH : 21 किलो 667 ग्राम गांजा के साथ 02 अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार, 03 लाख रुपये कीमत का मादक पदार्थ व 03 मोबाइल फोन बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ महोदय के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानागंज पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में कार्यवाही करते हुए 21 किलो 667 ग्राम गांजा कीमत लगभग 03 लाख रूपये के साथ 02 अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण—
दिनांक 12.04.2026 को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कादीपुर से चक्रपानपुर जाने वाले मार्ग पर तरछा पुलिया के पास मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर तत्काल विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं हिकमत अमली से दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

➡️ पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम क्रमशः अंकित यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी कोड़रा थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया तथा रजनीश यादव पुत्र नंदलाल यादव निवासी रूदवापुर थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 20 बंडलों का वजन 21 किलो 667 ग्राम बरामद किया गया , जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रुपये है। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया गया। दोनों अभियुक्तों को समय 21:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

बरामदगी का विवरण—
01. कुल 21 किलो 667 ग्राम गांजा (20 बंडल)
02. तीन अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन

पंजीकृत अभियोग—
01. मु0अ0सं0 86/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त—
01. अंकित यादव पुत्र दिनेश यादव उम्र करीब 20 वर्ष निवासी कोड़रा थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया
02. रजनीश यादव पुत्र नंदलाल यादव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी रूदवापुर थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—
01. उ0नि0 विनय कुमार, थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
02. उ0नि0 बीरबल यादव, थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
03. का0 ऋषि कुमार, थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
04. का0 ओमप्रकाश यादव, थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
05. का0 पवन सिंह ,थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
06. का0 सोनू गोड़, थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।