TV 20 NEWS || AZAMGARH : कलेक्ट्रेट में अंबेडकर जयंती,डीएम ने अर्पित की पुष्पांजलि

न्यायपूर्ण समाज वह है, जिसमें आदर की बढ़‌ती भावना और तिरसकार की घटती भावना एक करुणामय समाज के निर्माण में विलीन हो जाती है- डॉ भीमराव अंबेडकर (14अप्रैल,1891-06 दिसंबर,1956)

भारतीय संविधान के शिल्पी, महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, न्यायविद ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी की पावन जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने समतामूलक समाज, संविधान के आदर्श-स्वतंत्रता, समानता, न्याय, बंधुत्व सहित सबका साथ सबका विकास पर बल दिया।

इस अवसर पर सीआरओ संजीव ओझा, एडीएम गंभीर सिंह, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार आदि ने भी पुष्पांजलि कर अपने संबोधन में आंबेडकर जी के विचारों को साकार करने पर बल दिया।

डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया।