*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना– अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट व अश्लील फोटो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 30.01.2026 को वादिनी द्वारा थाना अतरौलिया पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त उमेश चन्द पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम जिगिना करमनपुर थाना तहबरपुर जिला आजमगढ उम्र 34 वर्ष ।द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाया गया। बाद में शादी की बात करने पर अभियुक्त द्वारा वादिनी से दूरी बनाया जाने लगा व वादिनी के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही फोटो एडिट कर अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 44/26 धारा 69, 115(2), 351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

गिरफ्तारी का विवरण–
इसी क्रम में आज दिनांक 16.04.2026 को उ0नि0 उमापति गिरी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त उमेश चन्द पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम जिगिना करमनपुर थाना तहबरपुर जिला आजमगढ उम्र 34 वर्ष को गदनपुर अंडरपास से समय करीब 12:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त–
01. उमेश चन्द पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम जिगिना करमनपुर थाना तहबरपुर जिला आजमगढ उम्र 34 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग–
01. मु0अ0सं0- 44/26 धारा 69, 115(2), 351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 उमापति गिरी, थाना अतरौलिया
2. का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव, थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।